भारतीयों की कौन सी आदत आपको बहुत खराब लगती है?
सिर्फ़ चढ़ते सूरज को सलाम करते हैं... ओल्म्पिक में दो मुक्केबाजों ने पदक जीते तो उनको सिर पर चढ़ा लिया, करोड़ो इनाम दे दिए.. तीसरा मुक्केबाज जो क्वार्टरफाइनल तक पहुंच कर हार गया उसका कोई नाम तक नहीं ले रहा... आसान है क्या ओल्म्पिक क्वार्टर्फाइनल तक पहुंचना? पर नहीं, सिर्फ सफल आदमी के कदम चूमते हैं हम भारतीय..- शाहिद मिर्जा, लखनऊ.
Aug 21, 2008
सारे न्यूज चैनल वालों ने 2012 को लेकर जो अफ़वाहें फैला रखी है, उससे आम आदमी खौफनाक ज़िंदगी जी रहा है..सच क्या है इसकी जानकारी बहुत ज़रूरी है....2012 सच में विनाशक वर्ष है या सिर्फ़ एक अफ़वाह?
Aug 18, 2008